{"_id":"6733c5f9b09a6de0e8071871","slug":"encroachment-campaign-postponed-due-to-protest-lucknow-news-c-13-1-lko1029-949977-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विरोध के चलते टला अतिक्रमण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विरोध के चलते टला अतिक्रमण अभियान
विज्ञापन
लखनऊ। भारी विरोध के चलते नगर निगम ने मंगलवार को इंदिरानगर के सेक्टर 17 में सब्जी मंडी वाली रोड के नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चलाया। अब किसी और दिन अभियान चलाया जाएगा।
इंदिरानगर के सेक्टर 17 में सब्जी मंडी तो मुख्य मार्ग से अंदर है, लेकिन मुख्य मार्ग पर बने नाले पर पटरी दुकानदार कब्जा दुकानें लगा रहे हैं। इसे हटाने को लेकर स्थानीय निवासी काफी समय से मांग कर रहे हैं। इस पर अभियान चलाया जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से कब्जा हो जाता है।
मंगलवार को फिर से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाना था। हालांकि, दुकानदारों को पहले ही इसकी जानकारी हो गई और उन्होंने दुकानें नहीं लगाई और मौके पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जोन सात के जोनल अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि मंगलवार को महापौर की समीक्षा बैठक थी। जोन के अधिकारी बैठक में थे। इस कारण अभियान स्थगित किया गया। अगली तिथि पर पुलिस बल के साथ अभियान चलाया जाएगा।