{"_id":"5fa741727242d1018d387556","slug":"encounter-in-pgi-robber-injured-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः पीजीआई में मुठभेड़, लुटेरा घायल, पुलिसवालों को मिलेगा बहादुरी का ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः पीजीआई में मुठभेड़, लुटेरा घायल, पुलिसवालों को मिलेगा बहादुरी का ईनाम
Sun, 08 Nov 2020 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Nov 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
घायल बदमाश...
- फोटो : amar ujala
पीजीआई के उतरठिया रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ की खबर है जिसमें अच्छे बंगाली बंथरा का रहने वाला बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है। एक अन्य बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने लूट की बाइक बरामद की है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बदमाश को घायल कर दबोचने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अच्छे नाथ बंगाली पुत्र दीप नाथ बंगाली निवासी अशरफ नगर बंगाली कॉलोनी थाना बंथरा लूट में वांछित है। पीजीआई में मुठभेड़ में इसके बाएं पैर में गोली लगी है। इसके पास से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल तथा तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। कुंवर रावत, पिता का नाम दयाराम रावत, निवासी अमोल थाना पीजीआई का रहने वाला है। इसे भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन