फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employment oriented diploma and certificate courses will be started in BBAU

Lucknow News: बीबीएयू में शुरू होंगे रोजगारपरक डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स

Mon, 05 May 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Employment oriented diploma and certificate courses will be started in BBAU
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय व इसके सेटेलाइट कैंपस अमेठी में रोजगारपरक डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्साें की शुरूआत होगी। इन कोर्साें में इसी नए सत्र से पढ़ाई शुरू होगी। इससे अधिक से अधिक छात्रों के लिए रोजगार पाने की राह आसान होगी।
विज्ञापन

बीबीएयू में बीते शनिवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के संचालन पर मुहर लगी है। इन कोर्सों का संचालन लखनऊ व अमेठी दोनों कैंपस में होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि आज की जरूरत के अनुसार ही डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएं, जिससे छात्रों की पढ़ाई के साथ रोजगार की राह आसान हो सके। ऐसे में जो कोर्स शुरू होंगे उनमें इंजीनियरिंग, हॉर्टीकल्चर, जर्नलिज्म, पैरामेडिकल, योग और आयुर्वेद शामिल हैं। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में संचालित मौजूदा कोर्स नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अपडेट भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में ये निर्णय भी हुए
विश्वविद्यालय में फार्मास्यूटिकल साइंस और एग्रीकल्चर की पढ़ाई के लिए पैरामेडिकल का नया संकाय खोला जाएगा। एग्रीकल्चर का पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए हॉर्टीकल्चर विभाग को मर्ज कर नया स्कूल बनाया जाएगा। साथ ही छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय में इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स का ये फायदा होगा
विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स उन छात्रों लिए एक बेहतर अवसर देगा जो इंजीनियरिंग क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके पास बीटेक करने का मौका या पैसा नहीं है। ये कोर्स छात्रों के लिए इंजीनियरिंग क्षेत्र में जरूरी कौशल को बढ़ावा देगा। पढ़ाई के साथ-साथ समय-समय पर विशेषज्ञों से परामर्श भी दिलाया जाएगा।


अपडेट होंगे पुराने कोर्स
विश्वविद्यालय में नए डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने के साथ-साथ पुराने कोर्स भी अपडेट किए जाएंगे। नए कोर्स अमेठी कैंपस में भी शुरू होंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को आज की जरूरत के अनुसार रोजगारपरक शिक्षा देना है।
प्रो. राज कुमार मित्तल कुलपति बीबीएयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed