{"_id":"6173aa865dc2af4da41aece7","slug":"employees-will-get-three-percent-da-before-dipawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकता है बढ़ा महंगाई भत्ता, चुनावी साल में लटकाने के मूड में नहीं सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकता है बढ़ा महंगाई भत्ता, चुनावी साल में लटकाने के मूड में नहीं सरकार
Sat, 23 Oct 2021 02:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:12 PM IST
सार
यूपी सरकार चुनावी वर्ष होने के कारण कर्मचारियों का बढ़ा हुआ भत्ता लंबे समय तक लटकाना नहीं चाहती है। ऐसे में सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते का एलान कर सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को भी दीपावली से पहले तीन प्रतिशत बढ़ा डीए मिल सकता है। केंद्र सरकार की अधिसूचना शासन को मिलते ही सक्षम स्तर से निर्णय के लिए प्रस्ताव तैयार करने की तैयारी है। प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़े डीए का इंतजार है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार केंद्र की डीए में वृद्धि को वचनबद्ध है, ऐसे में इसका भुगतान दिया जाना तय है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की अधिसूचना प्राप्त होते ही इसके भुगतान पर निर्णय का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के स्तर पर तय होगा कि डीए का भुगतान दीपावली से पहले अक्तूबर के वेतन के साथ किया जाए या इसके बाद किया जाए। चूंकि चुनावी वर्ष है इसलिए सरकार बढ़े डीए को ज्यादा लटकाना नहीं चाहेगी। कर्मचारी व पेंशनर वर्तमान में 28 फीसदी महंगाई भत्ता व महंगाई राहत पा रहे हैं। तीन प्रतिशत वृद्धि के बाद यह बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का भी इंतजार
अराजपत्रित कर्मचारियों को दिवाली से पहले 30 दिन के तदर्थ बोनस का भी इंतजार है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने सरकार से दिवाली से पहले डीए व बोनस का भुगतान कराने की मांग की है।