फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employees protesting in front of bjp mp house

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसदों के घर के बाहर शुरू हुआ धरना प्रदर्शन

Sun, 28 Oct 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
employees protesting in front of bjp mp house
सांसद हरिओम पांडेय के निवास के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी

पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे कर्मचारियों ने एक नई पहल की शुरुआत की है। रविवार को उन्होंने प्रदेश भर के सभी सांसदों के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में अटेवा पेंशन मंच के पदाधिकारियों ने सांसद हरिओम पांडेय के पैतृक घर के समक्ष उपवास रखकर धरना दिया। शिक्षकों ने सांसद से सदन में आवाज उठाने की मांग की। कहा कि सरकार को कर्मचारियों की इस समस्या को गंभीरता से दूर करना चाहिए।

विज्ञापन


बुढ़ापे में पेंशन ही एक मात्र सहारा होता है, इसे बंद कर सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। बाद में सांसद हरिओम पांडेय ने मंच के धरने में शामिल होकर संबोधित किया। भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को सदन में भी उठाया जाएगा। शिक्षकों ने सांसद को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।  
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश रम ने शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि सांसद आवास का घेराव व प्रदर्शन आंदोलन का पहला पड़ाव है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर अटेवा मंच चुप नहीं बैठेगा। इसमें सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद हरिओम पांडेय के विरसिंहपुर स्थित आवास पर आयोजित धरने को जिलाध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने सदस्यों से एकजुट होने का आहवान किया। कहा कि सरकार से नई पेंशन योजना बंद करने व पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग की जा रही है। सरकार जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश संयुक्त मंत्री संजय उपाध्याय ने कहा कि एनपीएस पूर्णत: जोखिम भरी एवं पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली योजना है। सरकार ने हमारी बुढ़ापे की लाठी को छीन लिया है। इसके चलते सामाजिक असुरक्षा का खतरा उत्पन्न हो रहा है।  

बाद में सांसद हरिओम पांडेय धरना स्थल पहुंचे, और आंदोलनरत लोगों को आश्वस्त किया। कहा कि उनकी मांगों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। कहा कि उनके स्तर से जो भी प्रयास होगा वह सुनिश्चित होगा। सांसद के आश्वासन पर अटेवा मंच के पदाधिकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। बाद में पदाधिकारियों ने सांसद को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।


जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को दिल्ली में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आंदोलन होगा। सरकार जब तक उनकी इस मांग को पूरा नहीं करेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संजय उपाध्याय, धर्मेंद्र यादव, शशिकुमार मिश्र, श्यामभूषण सोनी, अरुण तिवारी, अनूप शुक्ल, अजीत यादव व शैलेंद्र शशि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed