फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employees of 108 ambulance are unwell as well

108 एंबुलेंस ही नहीं कर्मचारी भी बेहाल

Sat, 04 Jan 2014 05:09 PM IST
मनीष सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
मनीष सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jan 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
employees of 108 ambulance are unwell as well

चिनहट और मलिहाबाद की गाड़ियां खराब हुई तो उनकी जगह सीतापुर से गाड़ियां लाकर चला दी गई।

विज्ञापन


कर्मचारियों को मिलने वाला साप्ताहिक अवकाश भी बंद कर दिया गया।

उनके वेतन से जबरदस्ती प्रतिमाह 200 रुपये कटौती की जाने लगी।

न तो उन्हें वर्दी दी गई और न ही जूता। जिस दिन गाड़ी नहीं चली उस दिन का वेतन भी कंपनी ने रोक लिया।

मरीजों के लिए लाइफ लाइन कही जाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा का एक सच ये भी है। कबाड़ हो रही एम्बुलेंस से तय मानकों से अधिक मरीजों को ढोने का दावा किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि जीवीके ईएमआर कंपनी ने एम्बुंलेंस के रखरखाव में तो लापरवाही बरती ही कर्मचारियों के साथ तय की गई सेवा नियमावली का भी ध्यान नहीं रखा।
विज्ञापन


एंबुलेंस खराब होने पर ड्राइवर और ईएमटी का वेतन काटना शुरू कर दिया गया।

कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।

जबकि सच्चाई यही है कि राजधानी में चल रही 13 गाड़ियों में से यदि एक भी खराब हो जाती है तो उसकी जगह दूसरी गाड़ी मुहैया नहीं करायी जाती। इसके साथ ही ड्राइवर और ईएमटी का वेतन भी काटा जाता है वह अलग से।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा की हर गाड़ी पर दो ड्राइवर तैनात हैं।

जरूरत पड़ने पर यदि एक छुट्टी पर जाता है तो दूसरे ड्राइवर को 24 घंटे ड्यूटी पर रहना पड़ता है। जबकि नियमत: 24 घंटेे के लिए तीन ड्राइवरों की ड्यूटी होनी चाहिए।


ऐसे में 24 घंटे ड्यूटी कर रहे ड्राइवरों के भरोसे मरीजों को राहत पहुंचाने की जगह मरीजों की जिंदगी दांव पर लगायी जा रही है। हालत ये है कि एक गाड़ी खराब हो तो दूसरे जोन की गाड़ी पर और लोड बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed