फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Emphasis should be on conservation of natural resources: Dr. Rajeshwar

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर हो जोर : डॉ राजेश्वर

Sun, 16 Feb 2025 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Emphasis should be on conservation of natural resources: Dr. Rajeshwar
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्रोफाइल ''एक्स'' पर पर्यावरण से जुड़ी गंभीर चिंताओं को साझा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और हर नागरिक को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि भोजन का एक तिहाई हिस्सा बर्बाद हो जाता है। भारत में हर साल 40% भोजन बर्बाद होता है। भोजन की बर्बादी कम कर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को घटाया जा सकता है। 30% बिजली खराब हो जाती है। 80% भारतीय घर अभी भी गैर-नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर हैं, जिससे कार्बन उत्सर्जन बढ़ता है। प्लास्टिक कचरे पर कहा कि हर साल 3.3 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न करता है, जिसमें से केवल 60% ही रिसाइकिल होता है। भारत में 80% से अधिक अपशिष्ट जल बिना उपचार के छोड़ दिया जाता है, जिससे गंगा जैसी नदियां प्रदूषित हो रही हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं। सुझाव दिए कि कागज़ का उपयोग कम करें। एलईडी बल्बों का इस्तेमाल करें, वृक्षारोपण करें और युवा भोजन की बर्बादी कम से कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed