फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   emergency services to be opened for high risk patients

सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क मरीजों के लिए अलग इमरजेंसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
emergency services to be opened for high risk patients
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में आने वाले अति गंभीर मरीजों को दो कैटेगरी में भर्ती किया जाएगा। कोरोना के लिहाज से हाई रिस्क वाले मरीजों के लिए अलग इमरजेंसी बनाई गई है। जहां पर सभी प्रोटोकाल के तहत हाई रिस्क मरीजों का उपचार किया जाएगा। अफसरों का कहना है कि अस्पतालों की इमरजेंसी में अभी सीमित मरीज लिए जाएंगे ताकि संक्रमण की आशंका न बढ़े। बलरमपुरए सिविल अस्पताल में सामान्य मरीज तक भर्ती नहीं लिए जा रहे थे। इससे मरीजों को परेसानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए अफसरों ने इमरजेंसी को दो कैटेगरी में बाट दिया है। कोरोना के संदिग्ध मरीज दूसरी इमरजेंसी में भर्ती किए जाएंगे, जहां पर पीपीई किट समेत अन्य प्रोटोकाल पूरा कराने बाद डॉक्टर व स्टाफ को भेजा जा रहा है। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक हाई रिस्क मरीजों के लिए वार्ड नंबर 7 में इमरजेंसी बनाई गई है, जहां पर मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जबकि सामान्य मरीज पुरानी इमरजेंसी में भर्ती लिए जा रहे हैं। बताया फिलहाल अभी सीमित मरीज लिए जा रहे हैं जो वाकई में भर्ती के लायक होते हैं। सिविल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि हाई रिस्क मरीजों को अलग भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed