फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eleven people dead after Drinking poisonous alcohol in Barabanki of Uttar Pradesh

बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 11 की मौत, आबकारी मंत्री ने तलब की रिपोर्ट

Thu, 11 Jan 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Jan 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Eleven people dead after Drinking poisonous alcohol in Barabanki of Uttar Pradesh
जांच के करते अधिकारी - फोटो : ani
जहरीली शराब पीने से बुधवार को बाराबंकी जिले में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 की उम्र 22 से 40 साल के बीच थी। सबसे ज्यादा 8 मौतें देवा कोतवाली क्षेत्र में तो दो मौतें रामनगर थाना क्षेत्र में हुईं। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं दो अभी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मरने वालों में से तीन लोगों ने सलारपुर गांव में दावत में शराब पी थी। आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने बाराबंकी के जिला आबकारी अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। मौतों के बाद आबकारी विभाग के अफसर जागे और अपनी गर्दन बचाने के लिए टीमें गांवों में भेजी जो दिनभर खाक छानती रही। रात में सात शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाए गए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आबकारी के अफसरों ने मृतकों के परिवारीजनों पर दबाव बनाया कि वे मौतों को ठंड से होने की बात कहें तभी उनको मुआवजा मिलेगा। इसके बाद तीन मृतकों के परिवारीजनों ने कहा कि इनकी मौत ठंड लगने से हुई है। इनके घरवालों ने शराब पीने की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के फौरन बाद लखनऊ से एक टीम बाराबंकी भेजी गई है। बाराबंकी के जिला प्रशासन के साथ मिलकर टीम जांच कर रही है। अगर यह पुष्टि हो जाती है कि जहरीली शराब से ही मौतें हुई हैं तो जिम्मेदार अफसरों और जहरीली शराब बेचने वाले लोगों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। शराब से मौत पर सख्त कानून बनाए गए हैं, उन्हीं धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Eleven people dead after Drinking poisonous alcohol in Barabanki of Uttar Pradesh
जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : ani
जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. एसके सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में सिर्फ एक उमेश होश में था जिसने बताया कि स्प्रिट पी है। बाकी अन्य मरीज बेहोशी की हालत में आए थे। आंखों की रोशनी कम होना व अन्य लक्षणों से लग रहा था कि लोगों ने अत्यधिक मात्रा में अल्कोहल लिया है।

डीएम अखिलेश तिवारी ने कहा कि एडीएम व पुलिस अफसरों की देखरेख में शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जिस तरह एक के बाद एक मौतें हुई है उससे पहला काम मौत का कारण पता करना है उसके बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed