फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   elevated road to be constructed in front of high court

हाईकोर्ट के सामने बनेगी एलीवेटेड रोड, मिलेगी जाम की समस्या से मुक्ति

Sat, 04 Nov 2017 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Nov 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
elevated road to be constructed in front of high court
न्यू हाईकोर्ट के सामने यहीं बनेगी एलीवेटेड रोड - फोटो : amar ujala

फैजाबाद रोड पर हाईकोर्ट के सामने लगने वाले जाम की समस्या दूर करने को वहां एलीवेटेड रूट बनाया जाएगा। हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे डिवीजन ने कंसल्टेंट चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंसल्टेंट का काम प्रोजेक्ट के डिजाइन तैयार करने के अलावा उसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाना होगा।

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट में पॉटीटेक्निक फ्लाईओवर से कमता फ्लाईओवर को लिंक किए जाने की योजना है। पीडब्ल्यूडी (नेशनल हाइवे डिवीजन) के एक अधिकारी ने बताया कि पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से कमता के बीच करीब 1100 मीटर में एलीवेटेड सड़क बनानी होगी। यह एक फ्लाईओवर की तरह ही होगी।
विज्ञापन


इससे मुंशीपुलिया की तरफ से आने वाले वाहन सीधे चिनहट की तरफ जा सकेंगे। इससे हाईकोर्ट के सामने लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। मौजूदा समय में पॉलीटेक्निक चौराहे और कमता तिराहे पर फ्लाईओवर बने हुए हैं। दोनों को लिंक करने पर वाहन सीधे चिनहट पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के सामने जाम को खत्म करने के लिए इससे पहले पीडब्ल्यूडी ने दो प्रस्ताव पर काम शुरू किया था। इसमें एक एलीवेटेड सड़क या दूसरा भूमिगत सुरंग का निर्माण शामिल किया गया। भूमिगत सुरंग के निर्माण के मुश्किल होने की वजह से एलीवेटेड रूट को चुना गया।

...ऐसा होना भी संभव है

elevated road to be constructed in front of high court
यही बनेगी एलीवेटेड रोड - फोटो : amar ujala
 भूमिगत सुरंग के प्रोजेक्ट का खर्च बहुत ज्यादा होने के साथ सड़क के नीचे मौजूद यूटिलिटी जैसे पानी की लाइन, सीवर लाइन, केबल को हटाना एक मुश्किल भरा काम था। इस प्रस्ताव को छोड़ दिया गया।पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि अभी मुंशीपुलिया चौराहे पर भी एक एल शेप फ्लाईओवर का निर्माण होना है।

ऐसे में यह संभावना भी देखी जा रही है कि क्या इस फ्लाईओवर को मुंशीपुलिया से पॉलीटेक्निक लिंक किया जा सकता है। हालांकि, इसमें मेट्रो लाइन रोड़ा बन सकती है। अगर ऐसा हुआ तो पॉलीटेक्निक से कमता, कमता से चिनहट और चिनहट से मटियारी लिंक करके एक पांच किमी से लंबा फ्लाईओवर तैयार हो जाएगा। इससे पूरे फैजाबाद रोड की ही जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

वहीं करीब डेढ़ साल से बंद चल रहे पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर के जल्द शुरू होने की संभावना है। सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) की टीम पुल के ऊपर लोड टेस्ट शुरू करने के लिए छह से 12 नवंबर तक लखनऊ में होगी। लोड टेस्ट के बाद पुल पर ट्रैफिक शुरू करने पर फैसला होगा। पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाइवे डिवीजन के अधिकारियों ने 15 तक पुल पर ट्रैफिक शुरू होने की संभावना जताई है।

हाईकोर्ट के सामने एलीवेटेड रूट बनाने के प्रस्ताव को सही पाया गया है। कंसल्टेंट का चुनाव किया जा रहा है। फि जिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर अनुमति के लिए सरकार को प्रोजेक्ट भेजा जाएगा। - धर्मवीर सिंह, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (नेशनल हाईवे डिवीजन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed