फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   elephant kills a man for teasing

नशेबाज ने हाथी के साथ ऐसा क्या किया कि मिली दर्दनाक मौत?

Sun, 14 Jun 2015 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबेडकरनगर Updated Sun, 14 Jun 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
elephant kills a man for teasing

मंगुराडिला बाजार में हाथी ने एक नशेड़ी को सूंड़ में लपेटकर पटक दिया। बाद में सूंड़ से ही उसका सिर कुचल दिया। नशेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से अफरातफरी मच गई। दरअसल,नशेड़ी बार-बार हाथी के पैर छू रहा था।

विज्ञापन


इसके बाद उसने पास में रखे एक डंडे को हाथी की सूंड़ में डाल दिया। इससे हाथी भड़क गया। जब तक लोग कुछ समझते हाथी ने नशेड़ी को सूंड़ में लपेटकर पटक दिया। मौके पर ही नशेड़ी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

मालीपुर में किसी बारात में शामिल होने के बाद शनिवार को एक हाथी मंगुराडिला पहुंचा। एक 35 वर्षीय व्यक्ति नशे में हाथी के पास गया।

वह हाथी के पैर छूने लगा। इसके बाद उसने जेब से दस रुपये निकाले और हाथी के सूंड़ में फंसा दिया। हाथी ने रुपये को पीठ पर बैठे महावत को दे दिया।

इसके बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया। अभी महावत हाथी को लेकर कुछ आगे ही बढ़ा था कि इसी बीच वह व्यक्ति फिर हाथी के पास आया और उसने हाथी के पैर छूना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी की सूंड में डाल दिया डंडा

elephant kills a man for teasing

इस बार वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया,लेकिन वह नहीं माना। पैर छूते-छूते अचानक पास में रखा एक डंडा उसने हाथी के सूंड़ में डाल दिया।

इस पर हाथी भड़क गया। उसने सूंड़ में उस व्यक्ति को फंसाकर सड़क पर पटक दिया। इससे पहले कि लोग व महावत कुछ समझ पाते,हाथी ने सूंड़ से ही उसके सिर को कुचल दिया।

घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। इर्दगिर्द मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और हाथी को घेरते हुए महावत को उतरने के लिए कहा।

इस पर महावत ने हाथी के गुस्से का भय दिखाते हुए सभी को दूर जाने के लिए कहा और इसके बाद उसने सड़क मार्ग की बजाए खेत में हाथी को उतार दिया और भागने में सफल रहा।

सूचना पर एसओ एनके पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

बाद में ग्राम प्रधान मंगुराडिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महावत के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed