फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electronic health record will be prepared in Uttar Pradesh.

यूपी: तैयार किया जाएगा सभी के स्वास्थ्य का इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, दी जाएगी एक यूनिक हेल्थ आईडी

Sun, 28 Feb 2021 11:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Feb 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Electronic health record will be prepared in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

जल्द व बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी लोगों के स्वास्थ्य का इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन (एनडीएचएम) के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 2021-22 के बजट में इसके लिए 2.5 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


इससे प्रदेश में प्रत्येक नागरिक का इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर) संरक्षित किया जाएगा और एक यूनिक हेल्थ आईडी दी जाएगी। इससे मरीज कहीं भी अपने रिकॉर्ड के साथ इलाज करा सकेगा।
विज्ञापन


लोगों के स्वास्थ्य का डाटा उनकी अनुमति से संरक्षित किया जाएगा। स्वास्थ्य व डॉक्टरों का रिकॉर्ड एक एप व वेबसाइट के जरिये संचालित होगा। मरीज की अनुमति के बाद ही रिकॉर्ड किसी से साझा किया जाएगा। इसके लिए यूनिक आईडी के साथ ओटीपी की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि लाभार्थी सरकार से कोई आर्थिक मदद लेता है तो उसे यूनिक हेल्थ आईडी को आधार से लिंक करना होगा। खास बात यह है कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) इसकी नोडल एजेंसी है। इसलिए मरीज की गोपनीयता भंग होने की संभावना न के बराबर है।

टेलीमेडिसिन की भी सुविधा

हर नागरिक की बीमारी, जांच रिपोर्ट, इलाज का डाटा इस रिकॉर्ड में होगा। लेकिन नागरिक इसे अपने निजी रिकॉर्ड्स की तरह ही रखेंगे और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल की अनुमति देंगे।

एनडीएचएम में हेल्थ आईडी, पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड, निजी डॉक्टर व डिजिटल हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री भी शामिल है। लोगों को घर बैठे इलाज के लिए इसे टेलीमेडिसिन से भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed