{"_id":"6907c55a494c4e40fc01519e","slug":"electricity-will-be-cut-in-many-areas-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1454031-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कई इलाकों में आज कटेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कई इलाकों में आज कटेगी बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के पुरनिया उपकेंद्र इलाकों में सोमवार को सुधार कार्य के कारण उपभोक्ताओं को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान सेक्टर सी के एचआईजी, सेक्टर जी, एच, उस्मानपुर गांव, कामायनी पार्क सेक्टर के, पराग पार्क सेक्टर डी सहित आसपास बिजली प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार हनुमान सेतु उपकेंद्र के कैपर रोड, नाॅवेल्टी सिनेमा, बाल्मीकि मार्ग, बीसीसी रेजिडेंसी, अयोध्या हाउस, गंज ट्रेड सेंटर, पंजाब ऑटो, राय उमानाथ बली, 40 कैसरबाग, नील गेट, अमीरुद्दीन लाइब्रेरी के पास, आठ कैसरबाग सहित आसपास की बिजली सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।