फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity supply to the office of the accused of attacking the JE was cut

Lucknow News: जेई पर हमले के आरोपी के ऑफिस की बिजली कटी

Sat, 30 May 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to the office of the accused of attacking the JE was cut
आरोपी के कार्यालय की बिजली काटता कर्मचारी।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। जानकीपुरम क्षेत्र में बीते बुधवार को बिजली चोरी की जांच करने गए जेई अशोक कुमार वर्मा सहित पूरी टीम पर जानलेवा हमला बोलकर अधमरा करने वाले प्रॉपर्टी डीलर अजय दीक्षित के ऑफिस की बिजली काट कर मीटर का उखाड़ लिया गया है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय अभियंताओं के मुताबिक, अजय दीक्षित के कार्यालय में दो किलोवाट का कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन था। पूर्व में 70 हजार रुपये के बकाया बिल पर कनेक्शन काटा गया था। अजय बिल जमा किए बिना ही खुद ही कनेक्शन जोड़ लिया था। इसकी जांच करने गए अशोक पर हमला हुआ था। वर्तमान में अजय दीक्षित पर एक लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी है। मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि अजय दीक्षित पर बिजली चोरी करने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। उधर, जेई संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने भी शुक्रवार को जानकीपुरम थानाध्यक्ष से मुलाकात कर सभी हमलावरों की गिरफ्तारी की आवाज उठाई।
विज्ञापन




घर की भी बिजली कटेगी

जानकीपुरम के अभियंताओं ने बताया कि हमलावरों के घरों की भी बिजली काटी जाएगी। शुक्रवार को टीम अजय दीक्षित के घर की बिजली काटने गई थी, मगर उनके घर को ढूंढ नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed