{"_id":"68434c880f301f649c054674","slug":"electricity-supply-from-faizullaganj-sub-centre-stopped-for-two-and-a-half-hours-lucknow-news-c-13-knp1050-1238925-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज उपकेंद्र से ढाई घंटे तक बिजली सप्लाई ठप, अंधेरे में रहे 20 हजार परिवार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज उपकेंद्र से ढाई घंटे तक बिजली सप्लाई ठप, अंधेरे में रहे 20 हजार परिवार, हंगामा
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज उपकेंद्र से बीते बृहस्पतिवार रात करीब ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे 20 हजार परिवार यानी एक लाख की आबादी घुप अंधेरे में रही। काफी देर तक बिजली गुल होने से उपभोक्ता भड़क गए और रात करीब एक बजे उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा करने लगे। वे रात करीब पौने तीन बजे तक वहीं डटे रहे।
उपभोक्ताओं ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे अचानक पूरे फैजुल्लागंज में अंधेरा हो गया। उपकेंद्र से पता चला कि 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे बिजली चालू होने में देर लगेगी। इससे रहीमनगर, डुडौली, फैजुल्लागंज सहित अन्य इलाकों के लोग बिजली आने की राह देखने लगे, मगर जब रात एक बजे तक बिजली नहीं आई तो सभी उपभोक्ता उपकेंद्र जा धमके।
आधी रात को बिजली गुल होते ही उपकेंद्र के कर्मचारी भी इधर-उधर निकल गए। हंगामा बढ़ने पर रात करीब 1:45 बजे वैकल्पिक स्रोत से बिजली चालू की गई, जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली, मगर जिस लाइन में फाल्ट आया था, वह शुक्रवार शाम चार बजे तक नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
यहां भी रहा बिजली संकट
- आशियाना के पकरी पुल के आसपास ट्रांसफार्मर से ऑयल रिसाव होने के कारण एक घंटे बिजली सप्लाई ठप रही।
- चिनहट के बाघामऊ फीडर की लाइन में तकनीकी खामी से 45 मिनट तक लोग बेहाल रहे।
- पोल टूटने से नींवा के चरखना, गुलाबखेड़ा सहित आसपास इलाके में दो घंटे परेशानी रही।
- अस्ती, गुमानीखेड़ा, भीखापुरवा, विजयपुर, दिनकरपुर में फाल्ट के चलते एक घंटे संकट रहा।
- एफसीआई उपकेंद्र के आदर्श विहार लाइन में फाल्ट से देर शाम तक बिजली गुल रही।