फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity rates will not increase in Uttar Pradesh

राहतः यूपी में फिलहाल इस साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें

Wed, 05 Aug 2020 03:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
electricity rates will not increase in Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश में इस साल बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं होगी। बिजली कंपनियों की ओर से राज्य विद्युत नियामक आयोग को वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) की कमियों पर भेजे गए जवाब में इसके संकेत दिए गए हैं। बिजली कंपनियों की ओर से आयोग में दाखिल किए गए जवाब में कहा गया है कि जब तक नियामक आयोग बिजनेस प्लान अनुमोदित नहीं करता, तब तक कोरोना महामारी के मद्देनजर उपभोक्ताओं की बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दाखिल नहीं किया जाएगा।  

विज्ञापन


बिजली कंपनियों की तरफ से 2020-21 के लिए फिलहाल टैरिफ प्रस्ताव दाखिल न करने के फैसले से कोविड-19 की मार झेल रहे प्रदेश के लगभग 3 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलनी तय मानी जा रही है। वहीं, राज्य विद्युत  उपभोक्ता परिषद  ने बिजली दरों में कमी कराने के लिए अपने प्रयास और तेज कर दिए हैं।  
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह के समक्ष दाखिल जनहित प्रत्यावेदन किया। इसमें कहा गया है कि बिजली कंपनियां अभी दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं दाखिल करेंगी। इसलिए उनके ऊपर उपभोक्ताओं के निकल रहे 13337 करोड़ में से घाटे के 4500 करोड़ रुपये घटाकर बिजली दरों में 16 प्रतिशत की कमी की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed