फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity rate high in up

यूपी में महंगी हुई बिजली, जानिए नए रेट

Thu, 18 Jun 2015 08:26 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
electricity rate high in up
यूपी में बिजली महंगी हो गई है। जिस अनुपात में बिजली महंगी की गई है उसकी उम्मीद नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रीसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। बिजली की दर इस तरह से महंगी की गई हैं कि जो जितनी मात्रा में बिजली जलाएगा उसे उतनी ही बढ़ी दरों में बिल चुकाना होगा।

इस बढोत्तरी के बाद  घरेलू उपयोग की बिजली की दरों में 10-12 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बिजली की दरों में बढोत्तरी के अलावा उपभोक्ताओं पर सरचार्ज भी लगाया गया है।
विज्ञापन


150 किलोवॉट तक उपभोक्ता अभी तक 4 रुपए किलोवॉट की दर से बिजली का भुगतान कर रहे थे उन्हें अब 4 रुपए 40 पैसे के हिसाब से भुगतान करना होगा।

151 से 300 किलोवॉट तक जो उपभोक्ता 4 रुपए 50 पैसे की दर से बिजली का बिल चुका रहे थे उन्हें अब 4 रुपए 95 पैसे की दर से बिजली चुकानी होगी।

301 से 500 किलोवॉट तक बिजली हर महीने यूज करने वाले अभी तक 5 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली का बिल चुकाते थे उन्हें 5 रुपए 60 पैसे की दर से बिजली का बिल देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 किलोवॉट से अधिक बिजली खर्च करने वाले लोगों के लिए बिजली सबसे ज्यादा महंगी होगी। अब उन्हें 6 रुपए 20 पैसे की दर से बिजली का बिल चुकाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed