{"_id":"68bf4577ff06b0727304dfa8","slug":"electricity-production-plant-will-be-started-again-from-garbage-show-tax-will-increase-lucknow-news-c-13-knp1002-1375362-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फिर शुरू कराया जाएगा कूड़े से बिजली उत्पादन प्लांट, बढ़ेगा शो-टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फिर शुरू कराया जाएगा कूड़े से बिजली उत्पादन प्लांट, बढ़ेगा शो-टैक्स
विज्ञापन
लखनऊ। करीब बीस साल से बंद पड़े कूड़े से बिजली प्लांट का संचालन फिर शुरू करने, मल्टीप्लेक्स का शो टैक्स बढ़ाने और निजी कार्य के लिए जाने वाले पानी के टैंकरों का शुल्क लिए जाने सहित कई प्रमुख प्रस्तावों पर मंगलवार को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में मोहर लगेगी। इसके अलावा पिछली कार्यकारिणी में पास हुए अन्य प्रस्तावों को भी सदन में मंजूरी के लिए जाया जाएगा। सीवर, सफाई और पेयजल की समस्याओं लेकर सदन में हंगामे के आसार हैं।
जो प्रस्ताव कार्यकारिणी से पास हो जाते हैं, उनको भी अंतिम मंजूरी के लिए सदन में लाया जाता है। सदन की मंजूरी के बाद ही वह लागू हो पाते हैं। कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी, सपा पार्षद यावर हुसैन रेशू का कहना है कि सदन कार्यकारिणी से पास प्रस्ताव में संशोधन कर सकता है, स्थगित कर सकता है या उसे लागू होने से रोक भी सकता है। कार्यकारिणी में महज 12 पार्षद रहते हैं, जबकि सदन में 110 पार्षद रहते हैं।
कार्यकारिणी ने जो प्रस्ताव पास किए थे, उनमें दाखिल-खारिज शुल्क कम करने, पार्किंग नियमावली को मंजूरी, हर वार्ड में 50-50 स्ट्रीट लाइटें लगवाने और विभिन्न महापुरुषों के नाम पर चौराहों, सड़कों का नामकरण और प्रतिमा लगाए जाने के प्रस्ताव हैं। उससे पहले टेंपो टैक्सी स्टैंड बनाने, उनके लिए संचालन फीस तय करने सहित कई प्रस्ताव कार्यकारिणी ने पास किए हैं। वह भी सदन की मंजूरी के लिए लाए जाएंगे।
विज्ञापन
ये प्रमुख प्रस्ताव भी आएंगे
0 कॅरिअर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल डेंटल साइंस एंड हास्पिटल ग्राम-घेला, की चक रोड व नाली की भूमि का विनिमय करने
0 पार्क रोड का नाम बदलकर डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग करना
0 मोहान रोड आवासीय योजना के ग्राम कलियाखेड़ा की सामान्य उपयोगिता की बंजर व ऊसर भूमि का सशुल्क पुनर्ग्रहण
0 ग्राम कल्ली पश्चिम में नगर निगम की भूमि पर महिला कामगार छात्रावास का निर्माण
0 नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला के लिए नई जगह का चयन
0 ग्राम अमौसी मैंगो पार्क विकास के लिए भूउपयोग परिवर्तन
0 पार्कों के औद्यानिक अनुरक्षण, रख-रखाव, देखभाल एवं साफ-सफाई के लिए कार्यदायी संस्था का चयन
0 औद्यानिक कार्यों के लिए 220 श्रमिक एक वर्ष की अवधि के लिए लगाने
0 ई-ऑटो संचालन के लिए ग्राम-हरिहरपुर में जमीन देना
0 ग्राम-अलीनगर सुनहरा 220 वर्गमीटर भूमि जमीन अटल बिहारी बाजपेई महा छठ पूजा स्थल के लिए देने
0 ग्राम-अहमामऊ भूमि में से 1000 वर्गमीटर भूमि दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के भवन निर्माण के लिए देने
0 ग्राम नटकुर में भारतेंदु नाट्य अकादमी की नई शाखा की स्थापना के लिए भूमि का निशुल्क पुनर्ग्रहण
0 लखनऊ संसदीय क्षेत्र में पांच सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के लिए उत्तर, मध्य और कैंट विधानसभा क्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराना
0 ग्राम-मल्हपुर 960 वर्गमीटर भूमि 33/11 केवी उपकेंद्र के लिए दिए जाने