{"_id":"2e3d46f81de70da9586bdc7b147fc0e1","slug":"electricity-problem-solve-of-400-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":" 400 गांव-मजरों का दूर होगा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 गांव-मजरों का दूर होगा बिजली संकट
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Apr 2014 04:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
132 केवी पारेषण उपकेंद्र से 33/11 केवी उपकेंद्र मलिहाबाद एवं माल को आने वाली 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से अब कस्बों और गांव की बिजली गुल नहीं होगी।
विज्ञापन
400 गांव एवं मजरों का यह संकट दूर करने के लिए 132 केवी का नया रहीमाबाद उपकेंद्र चालू होने जा रहा है। इस उपकेंद्र के शुभारंभ से चार उपकेंद्रों को दोहरे 132 केवी उपकेंद्रों से बिजली मिलने की सुविधा हासिल हो जाएगी।
विज्ञापन
पारेषण इकाई के इंजीनियरों की मानें तो 132 केवी रहीमाबाद उपकेंद्र को सात मई को चालू करने की तारीख तय हुई है।
इस उपकेंद्र के चालू होने से रहीमाबाद में बनाए जा रहे नए 33/11 केवी उपकेंद्र से आस-पास के गांवों एवं मजरों को बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
अब तक इन इलाकों को मलिहाबाद से निकले 11 केवी रहीमाबाद फीडर से बिजली आपूर्ति हो रही है। यहीं नहीं 132 केवी रहीमाबाद उपकेंद्र से मलिहाबाद एवं माल के लिए अलग-अलग 33 केवी फीडर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में 132 केवी हरदोई रोड उपकेंद्र से पहले 33/11 केवी मलिहाबाद उपकेंद्र को बिजली पहुंचती फिर यहां से 33/11 केवी माल उपकेंद्र को बिजली जाती है।
इसके अलावा तहसील में निर्माणाधीन 33/11 केवी को भी 132 केवी रहीमाबाद उपकेंद्र से ही बिजली मिलेगी। अधीक्षण अभियंता (निर्माण) सुरेश चंद भारती ने बताया कि 132 केवी रहीमाबाद उपकेंद्र के चालू होते ही 33/11 केवी को चालू कर दिया जाएगा।
रहीमाबाद, गढ़ी जिंदौर, कसमंडी कला, कसमंडी खुर्द, गहदों, मौजम्मनगर, पहाड़पुर, दतली, गुसैनी, जमुलिया, महदोइयां, माल आदि गांवों की बिजली सुधरेगी।