फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity metre tampering caught

बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ा, गैंग के दो सदस्य मौके से फरार

Sat, 14 Aug 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
electricity metre tampering caught
बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को शुक्रवार को पकड़ लिया गया। लेसा की चेकिंग टीम गोमतीनगर विस्तार में जांच करने पहुंची तो बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर रहे गैंग के तीन में से दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए। वहीं एक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

लेसा ने शुक्रवार को गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक उपकेंद्र के तहत खरगापुर में चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम केला गोदाम के पास पहुंची। यहां परिसर में तीन लोग मीटर से छेड़छाड़ कर रहे थे। इनमें से एक आरोपी जुग्गौर निवासी इंद्र प्रकाश यादव को ही पकड़ा जा सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू, पेचकस, चिमटी, कटर, मार्कर सहित कई उपकरण बरामद किए गए। एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ता ने परिसर की जांच कराने से मना कर दिया। वहीं अधिशासी अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed