फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity department team which went to repair cable was attacked

Lucknow News: केबल ठीक करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला, हेल्पर जख्मी

Wed, 11 Jun 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity department team which went to repair cable was attacked
लखनऊ। वृंदावन सेक्टर 18 में एरियल बंडल्ड केबल (एबीसी) ठीक करने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों पर बिजली चोरी करने वालों ने हमला कर दिया। इस दौरान लाइनमैन तो बच गया, लेकिन हेल्पर जख्मी हो गया। किसी तरह दोनों ने भागकर खुद को बचाया। इसके बाद पुलिस व विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। अवर अभियंता ने पीजीआई थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि सेक्टर 18 के पास बने गांधी ग्राम में काफी लोग अवैध रूप से रहते हैं, जो कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हैं। रविवार को 63 केवीए ट्रांसफार्मर कटिया के चलते ओवरलोड होने से जल गया था। इसके बाद विभाग ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसी के कारण लोग नाराज थे।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि मंगलवार को एबीसी जलने की वजह से सेक्टर-18 में कैलाश एनक्लेव के पानी की टंकी की सप्लाई बाधित हो गई थी। लाइनमैन अंकित कश्यप और हेल्पर लक्ष्मीशंकर केबल ठीक करने पहुंचे थे। जैसे ही सीढ़ी लगाकर अंकित खंभे पर चढ़ा, तभी गांधी ग्राम के कुछ लोग आए और कटिया न हटाने का दबाव बनाया। विरोध पर हमला बोल दिया। हमले में लक्ष्मीशंकर घायल हो गए। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed