फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity department employee goes missing, sends message to colleague claiming he was kidnapped

Lucknow News: बिजली विभाग का कर्मी लापता, सहयोगी को अपहरण किए जाने का भेजा मेसेज

Fri, 09 Jan 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 09 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employee goes missing, sends message to colleague claiming he was kidnapped
पुलिस का दावा, ऑनलाइन सट्टे में हारे रुपये, उधारी से बचने के लिए रची अपहरण की कहानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। कृष्णानगर हाइडिल कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के मुख्य अभियंता दफ्तर में तैनात कार्यालय सहायक रजनीश कुमार छह जनवरी दफ्तर से निकले और लापता हो गए। उन्होंने अपने एक सहयोगी को मेसेज कर अपने अपहरण की बात बताई। मामला पुलिस तक पहुंचा। गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस का दावा है कि रजनीश कुमार का अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि कर्ज से परेशान होकर उन्होंने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची है। अब पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगी हैं।

एसीपी कृष्णानगर रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यालय सहायक रजनीश पारा इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। वह छह जनवरी की सुबह रोज की तरह दफ्तर आए और शाम को बाराबंकी जाने की बात कहकर निकले। इसके बाद लापता हो गए। देर रात उन्होंने एक सहयोगी को मेसेज कर जानकारी दी कि कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया है। सहयोगी ने अपहरण की सूचना घरवालों को दी। उनकी पत्नी ने सात जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। एसीपी ने बताया कि पुलिस की दो टीमें रजनीश की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में अकेले जाते दिख रजनीश, कौशांबी में बंद किए फोन
एसीपी ने बताया कि पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो रजनीश अमौसी व आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास अकेले जाते दिखे। वहां से वह आलमबाग बस अड्डे गए और दिल्ली जाने के लिए बस में बैठ गए। रास्ते में कौशांबी में उतर गए और अपने दोनों मोबाइल फोन बंद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि छानबीन में पता चला कि रजनीश कुमार को ऑनलाइन सट्टा व जुआ खेलने की आदत है। जब उनके खाते को चेक किया गया तो बीते छह माह में 37 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन मिला। सट्टे की वजह से रजनीश पर काफी उधार हो गया था। आशंका है कि उधारी से बचने के लिए रजनीश ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची है। बाकी पुलिस जांच कर रही है। रजनीश के सामने आने पर पूरा सच पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed