फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electrician dies under suspicious circumstances, inspector accused of assault

Lucknow News: संदिग्ध हालात में इलेक्ट्रीशियन की मौत, दरोगा पर मारपीट का आरोप

Sun, 16 Feb 2025 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies under suspicious circumstances, inspector accused of assault
राजेश। फाइल फोटो
लखनऊ। बाजारखाला के खजुआ के रहने वाले इलेक्ट्रीशियन राजेश कुमार (38) की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने वजीरगंज की लारी चौकी इंचार्ज पर राजेश कुमार की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन

राजेश के पिता दिलीप ने बताया कि बेटा शराब का लती था। इसके चलते वह ज्यादातर बाहर ही रहता था। 12 फरवरी को राजेश घर आया था। उसने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पास लारी चौकी इलाके में खाने के लिए लाइन में लगा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से एसी वायरिंग का तार मिला तो चोर समझ कर मारपीट की गई। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां मालती देवी और तीन भाई हैं। वह अविवाहित था। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद राजेश के पिता दिलीप ने लारी चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार पर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। चोट लगने से बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए वजीरगंज पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नेहरू क्रॉस पर शव रखकर किया प्रदर्शन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने चौक के नेहरू क्रॉस के पास शव रखकर प्रदर्शन किया। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर 45 मिनट के बाद प्रदर्शन खत्म कराया। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की हालत में वेल्डिंग तार के साथ पकड़ा था
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सात फरवरी को चौकी इंचार्ज ने राजेश को नशे की हालत में वेल्डिंग तार के साथ पकड़ा था। पुलिस ने परिजनों को फोन भी किया था, पर उन लोगों ने राजेश से कोई मतलब न होने की बात कही थी। नशे उतरने पर पुलिस ने राजेश को हिदायत देते हुए छोड़ दिया था। चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में सब कुछ साफ दिख रहा है। मारपीट का आरोप पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed