{"_id":"68f143b0703b623b310972cd","slug":"electric-stoves-and-utensils-dominate-the-market-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1431923-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाजार में छाए बिजली से चलने वाले चूल्हे व बर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाजार में छाए बिजली से चलने वाले चूल्हे व बर्तन
Fri, 17 Oct 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज स्थित शोरूम में इंडक्शन चूल्हा देखते ग्राहक।
लखनऊ। एक दौर था जब मिट्टी का चूल्हा, लकड़ी व कोयले की आंच पर खाना पकता था, लेकिन प्रदूषण व धुएं से छुटकारा पाने के लिए हर घर में गैस सिलिंडर जरूरत बन गया। समय बदला, अब दौर बिजली व सौर ऊर्जा से संचालित चूल्हे व बर्तनों का है। राजधानी के बाजारों में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में धनतेरस पर दुकानदारों ने बिजली व सौर ऊर्जा से चलने वाले चूल्हों व बर्तनों का स्टॉक मंगवा लिया है।
राजधानी के निशातगंज, अमीनाबाद के प्रमुख दुकानदारों के अनुसार, बिजली व सौर ऊर्जा से चलने वाले हीटर, ब्लेंडर, इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक केतली, राइस कुकर, मिक्सर ग्राइंडर, टोस्टर और माइक्रोवेव जैसे प्रमुख उपकरणों की खरीदारी में बढ़ोतरी हो रही है।
निशातगंज स्थित किचन के सामान के विक्रेता अभिषेक बंसल ने बताया कि अब घरों में सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन होने लगा है। ऐसे में लोग बिजली से चलने वाले उपकरणों को खरीदना पसंद कर रहे हैं। ग्राहकों की मांग पर कंपनियां 70 से 100 वोल्ट पर बिजली से चलने वाला चूल्हा बना रही हैं। इसे सौर ऊर्जा से भी आसानी से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कुकर में 10 मिनट में पकेगा खाना
सामान्य के साथ ही इलेक्ट्रिक कुकर की मांग हो रही है। खासियत है कि इसमें केवल 10 मिनट में ही खाना पक जाएगा। हालांकि, सामान्य बर्तन की अपेक्षा इलेक्ट्रिक किचन सामग्री की कीमत ज्यादा है, लेकिन यह कम से कम पांच साल तक आसानी से चल जाते हैं।
50 फीसदी तक की छूट
धनतेरस पर हर इलेक्ट्रिक किचन उपकरण पर 50 फीसदी तक छूट मिल रही है। दुकानदारों के अनुसार कढ़ाई, कुकर, चूल्हा व चिमनी पर 20 से 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
इलेक्टि्रक किचन उपकरण के दाम व छूट
बर्तन
कीमत
छूट
कढ़ाई
1500-3000
30 प्रतिशत
कुकर
1800-5000
20 प्रतिशत
चूल्हा
2000-3000
35 प्रतिशत
ई चिमनी 2000-3100
50 प्रतिशत