{"_id":"60d4d0358ebc3e2c4712f425","slug":"electric-gonda-desk-news-lko583996048","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-1-बलरामपुर में बिजली संकट को लेकर लोग प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी (बलरामपुर)। बिजली की अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। छह महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने और 27 साल पुराने जर्जर तारों से बिजली आपूर्ति का आरोप लगाया है। जर्जर तारों से आए दिन बिजली कटौती के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एक्सईएन पावर कार्पोरेशन तुलसीपुर से शीघ्र समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। समस्या का निराकरण न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
गैसड़ी ब्लॉक बकौली डालपुर की प्रधान शकुंतला, विजय श्रीवास्तव, संजय, अकबर अली, दिनेश, धनीराम व कल्लू ने बीते दिन एक्सईएन पावर कार्पोरेशन तुलसीपुर को भेजे गए पत्र में बताया कि वर्ष 1994 में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गांव को रोशन किया गया था। तब से लेकर अब तक पुराने बिजली के तारों से आपूर्ति की जा रही है। तार पुराने व जर्जर होने के चलते आए दिन लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
जर्जर तार दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। गांव में लगा ट्रांसफार्मर भी मात्र 25 केवी का है, जो छह महीने से खराब पड़ा है। क्षेत्रीय जेई से कई बार समस्या निराकरण कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी है। लोगों ने एक्सईएन पावर कार्पोरेशन से जर्जर बिजली के तारों और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग की है।