10 से करें इलेक्ट्रिक सिटी बस में सफर, यहां देखें रूट व किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के लोग 10 फरवरी की सुबह से इलेक्ट्रिक सिटी बस में सफर कर सकेंगे। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना एवं नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश कुमार यादव विधान भवन के सामने इसे हरी झंडी दिखाएंगे। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक आरिफ सकलेन ने बताया कि 32 सीटों वाली इलेक्ट्रिक बस आलमबाग टर्मिनल से गोमतीनगर के विराजखंड तक चलेगी।
18.7 किमी के इस सफर का किराया 40 रुपये होगा। बस संचालन सुबह सात से रात 9:30 बजे तक होगा। उधर, नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह ने बताया कि समारोह में प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह एवं निदेशक (शहरी यातायात) संजय कुमार शिरकत करेंगे।
यहां देखें, रूट्स
लखनऊ में 10 फरवरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक बस के रूट पर किराया तय हो गया है। आलमबाग से चारबाग का किराया 15 रुपये होगा। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक सिटी बस के ट्रायल की सफल रिपोर्ट जाते ही बाकी 39 बसें भी जल्दी आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि अधिकतर बसें तैयार हो चुकी है और फिनिशिंग चल रही हैं। उम्मीद है कि ये बसें मार्च के पहले हफ्ते में आ जाएंगी।
इस रूट से चलेगी बस
आलमबाग टर्मिनल, टेढ़ी पुलिया, आलमबाग कोतवाली, मवैया, चारबाग, बांसमंडी, लालकुआं, बर्लिग्टन, ओडियन सिनेमा, बापू भवन, लालबाग, जीपीओ, आयकर भवन, शक्ति भवन, जवाहर भवन, सिकंदरबाग, अमर उजाला, तिकोनिया, डालीबाग, बालू अड्डा, अपट्रॉन, फन मॉल, लोहिया पार्क, अंबेडकर उद्यान, विपुल खंड, सीएमएस, मनोज पांडेय चौराहा, पत्रकारपुरम, हुसड़िया चौराहा, जयपुरिया, हैनीमेन चौराहा एवं विराजखंड। बस के चालक राकेश कुमार, वाजिद अली, संजीव कुमार एवं परिचालक दान बहादुर यादव, अमर सिंह होंगे।
यहां देखें, किराया
दूरी किमी में किराया रुपये में
0-3 15
3.1-6 20
6.1-10 25
10.1-14 35
14.1-17 35
17.1-20 40
20.1 से अधिक 45
आलमबाग से प्रमुख जगहोें का किराया
कहां तक रुपये
चारबाग 15
लालबाग 20
जीपीओ 25
शक्ति भवन 25
अमर उजाला 25
विपुल खंड 35
विराजखंड 40