फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric buses will run in Ayodhya.

UP News: अब अयोध्या में भी दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, लखनऊ को 110 बसें मिलेंगी

Sun, 18 Jun 2023 10:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Jun 2023 10:20 AM IST
सार

स्थानीय निकाय निदेशालय ने 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अयोध्या 15वां नगर निगम होगा जहां इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा।

विज्ञापन
Electric buses will run in Ayodhya.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में पर्यटकों को सुगम यातायात की सुविधा देने के लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला किया है। नगर निगम वाले शहरों में स्थानीय निकाय निदेशालय का फोकस ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का है। इसी क्रम में निदेशालय ने 300 इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इनमें से दो दर्जन से अधिक बसें अयोध्या को मिलेंगी।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के 17 नगर निगमों में से 14 के पब्लिक ट्रासंपोर्ट में इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। अब 15वें शहर के तौर पर अयोध्या नगर निगम को शामिल कर वहां भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, भीषण लू की चपेट में कई जिले, गर्मी और बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हर हाल में गांवों को मिले 18 घंटे बिजली, छह घंटे के रोस्टर में शामिल होगा कटौती का वक्त


सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद बसों की आपूर्ति होना शुरू होगी। लखनऊ एक बार फिर सबसे बड़ा शेयरधारक बनेगा, इसलिए इनमें से सबसे अधिक 110 बसें लखनऊ को मिलेंगी। कानपुर को इलेक्ट्रिक बसों की दूसरी सबसे बड़ी खेप मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed