फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   elections of employee union in state department

बाल विकास व पुष्टाहार कर्मचारी संघ का चुनाव आज

Sun, 20 Oct 2013 10:02 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
elections of employee union in state department

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


अध्यक्ष-महामंत्री सहित कुल छह पदों के लिए वोट सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक पड़ेंगे। देर शाम मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।

कर्मचारी संघ में मंत्री, संगठन मंत्री, संप्रेक्षक व कार्यालय सचिव निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कुल 1077 वोटर नई कार्यकारिणी चुनेंगे।


वोट इंदिरा-जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ भवन में डाले जाएंगे। अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक-एक पदों के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी पद के लिए दो-दो नेता चुनाव मैदान में हैं।

ये चुने गए निर्विरोध
मंत्री: राजेन्द्र त्रिपाठी व प्रभाष श्रीवास्तव
संगठन मंत्री: राजेश काके व मनमून अहमद सिद्दीकी
कार्यालय सचिव: शिवाकांत अग्निहोत्री
संप्रेक्षक: हरी बाबू

इनके बीच होगी सीधी टक्कर
अध्यक्ष: अजय कुमार वाजपेयी व राजेन्द्र प्रसाद कनौजिया
महामंत्री: अजीत प्रताप सिंह व गोविंद जी श्रीवास्तव
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: प्रकाशवीर सिंह व समीर कुमार पांडेय
उपाध्यक्ष: अमित श्रीवास्तव, कमल कुमार व राहुल श्रीवास्तव
कोषाध्यक्ष: अरविंद कुमार वर्मा व राम औतार अहिरवार
मीडिया प्रभारी: ओम प्रकाश त्रिवेदी व अशोक कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed