फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election of six members of the Municipal Corporation Executive on 22nd

Lucknow News: नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव 22 को

Thu, 18 Jun 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Election of six members of the Municipal Corporation Executive on 22nd
नगर निगम।
लखनऊ। नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनकी जगह नए सदस्य चुनने के लिए अब 22 जून को चुनाव होगा। इसे लेकर नगर निगम सदन की विशेष बैठक बुलाई गई है। चुनाव को लेकर अधिसूचना भी प्रभारी नगर आयुक्त अभिनव रंजन की ओर से जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


एक जून को नगर निगम कार्यकारिणी के जो छह सदस्य सेवानिवृत्त हुए हैं, उनमें भाजपा के भृगुनाथ शुक्ला, अनुराग मिश्रा, गौरी सांवरिया, कृष्ण नरायन सिंह, चरनजीत गांधी व सपा की सबा हसन मंसूरी शामिल हैं। इनकी जगह नए सदस्यों को चुनने के लिए जो चुनाव होगा, उसमें निर्वाचित पार्षद, महापौर, शहर के विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद और राज्यसभा सदस्य वोट डालते हैं।
विज्ञापन


अभी कार्यकारिणी में हैं ये सदस्य

छह सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यकारिणी में जो छह सदस्य बचे हैं, उनमें भाजपा के अरुण राय, पृथ्वी गुप्ता, पिंकी रावत, राजेश सिंह गब्बर, संदीप शर्मा और सपा के रामनरेश चौरसिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिसूचना जारी

11 बजे नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन शुरू होगा

11 से 11:30 बजे तक नामांकन होगा

11:30 से 12 बजे तक नाम वापसी

12 से 12:10 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और उसके बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

12:10 से 3 बजे तक सदन की बैठक मतपत्र तैयार करने को लेकर स्थगित रहेगी

3 से 5 बजे तक मतदान

मतदान समाप्ति के बाद मतगणना और फिर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed