{"_id":"61ff9305bd57c460bd800f15","slug":"election-commission-wants-50-officers-list-for-mlc-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव के लिए 50 अफसरों की नई सूची मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव के लिए 50 अफसरों की नई सूची मांगी
Sun, 06 Feb 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:51 PM IST
सार
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पूर्व में प्रेक्षक के लिए आईएएस अफसरों की भेजी गई सूची को नामंजूर कर दिया है और 50 अफसरों की नई सूची मांगी है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधान परिषद के स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्रों के चुनाव में प्रेक्षक नियुक्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से भेजी गई आईएएस अधिकारियों की सूची को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने नामंजूर कर दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को 50 अफसरों की नई सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने एक फरवरी को अफसरों का पैनल आयोग को भेजा था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि आयोग ने राज्य सरकार की सूची को अस्वीकार कर दिया है। आयोग के सचिव सौम्यजीत घोष ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर 50 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की दूसरी सूची उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
कहा गया है कि सूची में वे अधिकारी शामिल नहीं किए जाएं जो विधानसभा चुनाव से जुड़े हैं। यदि वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की संख्या कम है, तो जितने अधिकारी कम हैं, उतने वरिष्ठतम पीसीएस अधिकारियों के नाम शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
बशर्ते वे विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी से न जुड़े हों। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह पत्र शासन को भेज दिया है।