छठे चरण का चुनाव प्रचार थमा, इन जिलों में होगा मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में छठे चरण के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार शाम प्रचार थम गया। इस चरण में पूर्वांचल के सात जिलों महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ एवं बलिया जिले की 49 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चार मार्च को होगा।
चुनाव आयोग ने प्रचार बंद होने के साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के अलावा सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व प्रचारकों को क्षेत्र छोड़ने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों को निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर चेकपोस्ट स्थापित कर दो दिन तक विशेष जांच अभियान चलाने को कहा गया है। इस दौरान सभी आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारियों ने पुलिस की टीम के साथ होटल, गेस्ट हाउस, कल्याण मंडप, सामुदायिक केंद्र, लॉज आदि में सर्च अभियान शुरू कर दिया है, ताकि दूसरे जिलों के लोग यदि इन निर्वाचन क्षेत्रों में ठहरे हुए हैं तो उनकी पहचान की जा सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि छठे चरण में 635 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान शांतिपूर्वक हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बल व पुलिस तैनात कर दी गई है।
अंतिम दिन सभी दलों ने झोंकी ताकत
छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी। सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बलिया में कई जनसभाएं कीं।
उनकी पत्नी व सांसद डिम्पल यादव ने आजमगढ़ में तीन जनसभाएं कर गठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महराजगंज तथा राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने गोरखपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बलिया, कलराज मिश्र ने देवरिया व उमा भारती ने कुशीनगर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
इन प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर
प्रदेश सरकार के मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, रामगोविंद चौधरी, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, राधा मोहन अग्रवाल, बाहुबली मुख्तार अंसारी, अमनमणि त्रिपाठी आदि।
फैक्ट फाइल
कुल मतदाता--1.72 करोड़
पुरुष मतदाता--0.94 करोड़
महिलाएं--0.77 करोड़
थर्ड जेंडर--982
पोलिंग सेंटर--10820
पोलिंग बूथ--17926