फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election campaign ends for fifth phase voting in uttar pradesh.

यूपी: पांचवें चरण में 51 सीटों पर कल मतदान, इनकी किस्मत का होगा फैसला

Sun, 26 Feb 2017 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Feb 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
  election campaign ends for fifth phase voting in uttar pradesh.
इन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर - फोटो : amar ujala

यूपी में पांचवें चरण के चुनाव के लिए शनिवार को प्रचार थम चुका है। इस चरण में 11 जिलों की 51 सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी सोमवार को होगा।

विज्ञापन


इस चरण में बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अमेठी व सुल्तानपुर की विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। शनिवार शाम पांच बजे इन क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार बंद हो गया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने प्रचार बंद होने के साथ ही निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को छोड़कर अन्य सभी दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व प्रचारकों को क्षेत्र छोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर चेकपोस्ट स्थापित कर विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभियान मतदान वाले सभी क्षेत्रों में अगले दो दिन चलाने के लिए कहा गया है। इस दौरान सभी आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी। दूसरे जिलों के लोग यदि इन क्षेत्रों में रुके हैं तो उनकी पहचान करने के लिए कहा गया है।

इन जगहों पर चलाया जा रहा है सर्च अभियान

  election campaign ends for fifth phase voting in uttar pradesh.

आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ निर्वाचन क्षेत्र के होटल, गेस्ट हाउस, कल्याण मंडप, सामुदायिक केंद्र, लॉज आदि में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बाहरी व्यक्तियों को तत्काल क्षेत्र छोड़ना होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। इस चरण में 607 प्रत्याशी मैदान में हैं।  शांतिपूर्वक मतदान के लिए सभी जगह पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बल व पुलिस तैनात की गई है।

अंतिम दिन सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत
पांचवें चरण में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताबड़तोड़ तीन जिलों में आठ जनसभाएं कीं।

उन्होंने बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर में चुनाव प्रचार किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अंबेडकरनगर में प्रचार किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने बस्ती में प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

पांचवे चरण में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

  election campaign ends for fifth phase voting in uttar pradesh.

अमेठी से प्रदेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, इसी सीट से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नी अमीता सिंह व पहली पत्नी गरिमा सिंह, अकबरपुर से राममूर्ति वर्मा, तरबगंज से विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद, अयोध्या से पवन पांडेय, जलालपुर से शंखलाल मांझी, मटेरा से यासर शाह, महादेवा से रामकरन आर्य और गैसड़ी से एसपी यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है।

ये है फैक्ट फाइल
कुल मतदाता--1.84 करोड़
पुरुष मतदाता--0.99 करोड़
महिलाएं--0.85 करोड़

थर्ड जेंडर--946
पोलिंग सेंटर--12,791
पोलिंग बूथ-    19,167

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed