{"_id":"69ea8468cff30daf8c0e637d","slug":"elderly-woman-trapped-in-car-and-dragged-for-50-meters-dies-lucknow-news-c-13-lko1096-1704738-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती गई बुजुर्ग महिला, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती गई बुजुर्ग महिला, माैत
Fri, 24 Apr 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
रामादेवी की फाइल फोटो।
बख्शी का तालाब। चंद्रिका देवी रोड पर पकरिया तिराहा के पास स्थित घर के सामने खड़ी बुजुर्ग महिला रामा देवी को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रामादेवी (65) लगभग 50 मीटर तक कार के आगे फंसकर घिसटती चली गईं। उन्हें राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रामादेवी के पोते मोहित ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सात बजे की है। घटना देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो कार चालक ने वाहन रोका। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस दौरान उसने बाइक लेकर खड़े अमित की बाइक में भी टक्कर मार दी। अमित ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर खुद को बचाया।
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मृतका का परिवार हरदौरपुर गांव का रहने वाला है। पकरिया तिराहा के पास रामादेवी अपने चार बेटों के साथ रहती हैं। उनके पति बच्चू लाल की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। पुलिस को लिखित शिकायत मिली है, इस पर जांच की जा रही है।