{"_id":"6ac01a871f470d5dc20a028d","slug":"elderly-woman-stranded-amidst-floods-dies-of-fever-lucknow-news-c-13-lko1070-1947995-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाढ़ के बीच फंसी रही बुजुर्ग महिला, बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाढ़ के बीच फंसी रही बुजुर्ग महिला, बुखार से मौत
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में बाढ़ से परेशान लोग।
लखनऊ। फैजुल्लागंज के बाढ़ग्रस्त कैलाश विहार इलाके में जलभराव के बीच शुक्रवार को 62 वर्षीय मीना कनौजिया की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चार दिन से तेज बुखार से पीड़ित मीना को इलाके में पानी भरा होने से इलाज के लिए बाहर ले जाने में परेशानी हुई। इससे पहले भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में एक बच्चे की समय पर इलाज न मिलने से मौत हो चुकी है।
मीना के पति रामचंद्र ने बताया कि पत्नी को तेज बुखार था, लेकिन समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। स्वास्थ्य विभाग की टीम से भी समय पर मदद नहीं मिल पाई। महिला की मौत के बाद पानी के बीच से ही परिजनों को शवयात्रा निकालनी पड़ी।
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बाढ़ग्रस्त इलाके में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जहां रोज मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इलाके में एंबुलेंस भी तैनात है और सूचना मिलने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और जरूरतमंद मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।