फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly woman dies under suspicious circumstances

Lucknow News: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 14 Jan 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 14 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। पारा के परसादी खेड़ा में मंगलवार शाम बुजुर्ग महिला कलावती (75) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही कलावती ने अपने मकान की रजिस्ट्री पड़ोसी महिला के नाम कर दी थी। बेटे ने उसी पर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्नालाल के अनुसार, परसादी खेड़ा निवासी कलावती अपने मकान में अकेले रहती थीं। बेटा संतोष पत्नी सुंदरी के साथ बीबीखेड़ा में रहता है। संतोष ने बताया कि मां ने करीब आठ साल पहले परसादी खेड़ा में प्लॉट लेकर मकान बनवाया था। तभी से वह अलग रह रही थीं। आरोप है कि मां ने बीते माह बिना किसी को बताए पड़ोस में रहने वाली निकिता दीक्षित उर्फ रोली के नाम मकान की रजिस्ट्री कर दी थी। मंगलवार शाम वह मां के साथ मकान में रखा सामान लेने गए थे। इसी दौरान निकिता ने मां का एक बक्सा अपने पास रख लिया। बक्सा मांगने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि धक्का-मुक्की में कलावती का सिर ई रिक्शा से टकरा गया। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed