फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly person swindled of 34 lakh after being held under 'digital arrest'

Lucknow News: बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट रख 34 लाख ठगे

Wed, 07 Oct 2026 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Elderly person swindled of 34 lakh after being held under 'digital arrest'
लखनऊ। साइबर जालसाज ने मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी पुरातत्व विभाग से सेवानिवृत्त असिस्टेंट कंजरवेटिव 73 वर्षीय केशव मुरारी गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट रखकर 34 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को एटीएस अधिकारी बताते हुए उन्हें आतंकी गतिविधियों में करोड़ों रुपये की फंडिंग करने का दोषी बताया। पीड़ित ने सोमवार को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

केशव ने बताया कि 11 सितंबर की सुबह उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को पुणे स्थित एटीएस कार्यालय में तैनात अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके नाम से आईसीआईसीआई बैंक में खाता चल रहा है और उससे जुड़े डेबिट कार्ड से आतंकी गतिविधियों में करोड़ों की फंडिंग की जा रही है। मामले की जांच महाराष्ट्र स्थित एटीएस और एनआईए कर रही है। केशव के इनकार करने पर आरोपी ने उनसे पूछताछ में सहयोग करने को कहा। कहा कि पूछताछ में सहयोग करने से एटीएस की ओर से निर्दोष होने का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद आरोपी ने वीडियो कॉल कर किसी को इस बारे में न बताने और खुद को कमरे में बंद करने को कहा। इसके बाद पूछताछ के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। देर रात आरबीआई से जांच के नाम पर एफडी तुड़वाकर आरोपी ने कुल 34 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम को जांच के बाद लौटाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन रकम वापस न आने पर ठगी का पता चला। हालांकि, शर्म के कारण उन्होंने किसी को नहीं बताया। उन्होंने सोमवार को पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि जांच की जा रही है। रकम फ्रीज कराने के लिए बैंक से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed