{"_id":"693c85a8299dd6cdfd0e2fc0","slug":"elderly-people-became-emotional-after-reaching-ayodhya-from-ramrath-yatra-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1514344-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रामरथ यात्रा से अयोध्या पहुंचकर भावुक हुए बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रामरथ यात्रा से अयोध्या पहुंचकर भावुक हुए बुजुर्ग
विज्ञापन
अयोध्या धाम की यात्रा के िलए बस में सवार श्रद्धालु। स्रोत ः आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ के माध्यम से अयोध्या पहुंचकर बुजुर्ग भावुक हो उठे। शुक्रवार को 52वीं ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ के माध्यम से खरिका वार्ड के बुजुर्ग और माताओं को अयोध्या धाम के दर्शन कराए गए।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपनी माता स्वर्गीय तारा सिंह स्मृति में 27 सितंबर 2022 को इस सेवा की शुरुआत की थी। अब तक लगभग आठ हजार श्रद्धालु, जिनमें वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, छात्र-छात्राएं और वृद्धाश्रमों के बुजुर्ग अयोध्याधाम के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा का उद्देश्य उन नागरिकों को अयोध्या दर्शन कराना है जो आर्थिक या स्वास्थ्य कारणों से अयोध्या नहीं जा पा रहे थे।
इस यात्रा के लिए लाभार्थियों के चयन, संचालन, भोजन-जलपान, सुरक्षा और सुविधा पारदर्शी और संगठित प्रक्रिया के माध्यम से होती है। विधायक की टीम के वालंटियर्स इस यात्रा को संचालित करते हैं। 52वीं यात्रा के दौरान खरिका वार्ड के बुजुर्ग अयोध्या पहुंचकर अभिभूत हो गए। विधायक के मुताबिक इस यात्रा से सरोजगनीनगर क्षेत्र में सांस्कृतिक आत्मगौरव, सामाजिक सुरक्षा और राजनीतिक विश्वसनीयता का भाव मजबूत हो रहा है।