फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly man's body found by canal; murder alleged.

Lucknow News: नहर किनारे मिला बुजुर्ग का शव, हत्या का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found by canal; murder alleged.
बख्शी का तालाब। मामपुर बाना गांव निवासी अवधेश शर्मा (60) का शव शनिवार दोपहर गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बरगदी गांव की नहर के किनारे पानी में औंधे मुंह पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। अवधेश निजी अधिवक्ता के मुंशी थे।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब संजय सिंह ने बताया कि अवधेश बृहस्पतिवार को घर से बिना बताए निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन थाने में कोई शिकायत नहीं की थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ ग्रामीणों ने अवधेश का शव नहर के किनारे पानी में पड़ा देखा। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। अवधेश के पैरों में दोनों चप्पलें मौजूद थीं। पैंट की जेब से पर्स, कुछ कागजात और आधार कार्ड मिला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अवधेश का बड़ा बेटा अतुल शर्मा दिल्ली में काम करता है, जबकि छोटा बेटा मिथुन शर्मा निजी जेसीबी मशीन चलाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed