फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly man swindled out of 36.39 lakh on the pretext of getting a pension card made.

Lucknow News: पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर वृद्ध से 36.39 लाख ठगे

Sat, 03 Oct 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Elderly man swindled out of 36.39 lakh on the pretext of getting a pension card made.
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ। साइबर जालसाज ने आशियाना सेक्टर-के निवासी वृद्ध उमेश चंद्र को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया। उसने एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर लिया और उमेश चंद्र के बैंक खातों से 36.39 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उमेश ने बताया कि 30 सितंबर को दोपहर करीब 1:18 बजे उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को आईसीआईसीआई का कर्मचारी संदीप बताया। उसने उनसे पेंशन कार्ड बनवाने की बात कही और एपीके फाइल भेज दी। पीड़ित ने बताया कि फाइल खोली तो उसमें डेबिट कार्ड की फोटो बनी हुई थी। ठग ने उनसे फोटो पर क्लिक करने को कहा। उमेश ने बताया कि क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और कॉल कट गई। कुछ घंटे बाद उनके तीन बैंक खातों से रुपये कटने के मेसेज आए। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। रकम फ्रीज कराने के लिए संबंधित बैंक से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed