फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly man admitted in emergency dies, allegation of negligence

Lucknow News: इमरजेंसी में भर्ती बुजुर्ग की मौत, लापरवाही का आरोप

Tue, 19 Aug 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Elderly man admitted in emergency dies, allegation of negligence
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती बुजुर्ग की सोमवार दोपहर मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि सुबह से कोई भी वरिष्ठ डॉक्टर राउंड पर नहीं आया। जूनियर डॉक्टर इलाज करते रहे। परिजनों ने मामले की शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन


रायबरेली निवासी चंद्रमोहन मिश्रा (60) को उल्टी की शिकायत पर परिजन पहले नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर बताकर लखनऊ रेफर किया गया। परिजनों ने शनिवार को बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में उन्हें भर्ती कराया था। परिजन रोहित का आरोप है इलाज में लापरवाही बरती गई। सोमवार सुबह से दोपहर दो बजे तक वरिष्ठ डॉक्टर इलाज के लिए नहीं आए। जूनियर डॉक्टर मरीज का इलाज करते रहे। इससे मरीज की हालत बिगड़ती गई और दोपहर करीब दो बजे मरीज की मौत हो गई। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक, तीमारदार शिकायत करते हैं तो जांच कराई जाएगी। ऐसा संभव नहीं है कोई भी वरिष्ठ डॉक्टर न गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed