फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elder brother of Renowned doctor murdered in Ayodhya crime news UP

अयोध्या: प्रतिष्ठित डॉक्टर अरविंद खरे के बड़े भाई की हत्या से सनसनी, अधजली अवस्था में मिला शव

Tue, 02 Jun 2020 01:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 02 Jun 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Elder brother of Renowned doctor murdered in Ayodhya crime news UP
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या जिले में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अरविंद खरे के बड़े भाई अतुल खरे की हत्या से सनसनी मच गई। सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए अतुल खरे का शव मंगलवार सुबह हसनू कटरा चौकी क्षेत्र के मिर्जा अली बाजार क्षेत्र की एक सुनसान गली से मिला। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव जलाने का मामला प्रतीत होता है। 

विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व मौके की जांच पड़ताल शुरू की। 60 वर्षीय अतुल खरे शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अरविंद खरे के बड़े भाई थे। 
विज्ञापन


वह कोतवाली नगर के दिल्ली दरवाजा स्थित आवास में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार लखनऊ के हंस नगर कॉलोनी पारा में रहता है। उनके परिवार में पत्नी, पांच लड़कियां व एक लड़का है। सोमवार शाम वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए थे, काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर उनके छोटे भाई डॉ. अरविंद खरे ने थाना कैंट में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को थाना कैंट के हसनू कटरा चौकी क्षेत्र में स्थित मिर्जा अली बाजार कि एक सुनसान गली में उनका अधजल शव मिला। घटना की सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी विजय पाल सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, थाना कैंट प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा समेत फिंगरप्रिंट, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। 


सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव फेंकने का लग रहा है, शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बताया गया कि घटनास्थल के आसपास व आने जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed