फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight years old girl injured in leopard attack in katarniaghat in Bahraich.

तेंदुए का आतंक: हमले में आठ वर्षीय बच्ची गंभीर घायल, 16 दिनों में अब तक दो की मौत व पांच घायल हुए

Sat, 21 Oct 2023 10:24 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Oct 2023 10:24 AM IST
सार

बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में आठ साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। इलाके में तेंदुए के हमले में अब तक पांच लोग घायल हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Eight years old girl injured in leopard attack in katarniaghat in Bahraich.
तेंदुए के हमले में घायल हुई बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच के मिहिपुरवा तहसील के निशानगाड़ा रेंज में नल पर पानी पीने गई आठ वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा वन रेंज के ग्राम लोहरा कारीकोट निवासिनी किरन (08) पुत्री अनित कुमार शुक्रवार शाम 7:00 बजे अपने घर के बाहर नल पर पानी पीने गई थी तभी अचानक घात लगाए तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में मौजूद घर वाले बच्ची को बचाने के लिए दौड़े तभी तेंदुआ बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। घटना की सूचना लोगों ने निशान गाड़ा रेंज को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: जुड़ने से पहले ही आई सपा-कांग्रेस में तल्खी, चिरकुट और बाप शब्दों तक पहुंची जुबानी जंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रीलंका के सामने करो या मरो की चुनौती, दूसरा उलटफेर करने उतरेगी नीदरलैंड की टीम


सूचना पाकर इसरार हुसैन वन दरोगा कौशल किशोर वनरक्षक एवं अन्य वन कर्मचारी मौके पर पहुंचकर घायल बच्ची को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

16 दिन में दो की मौत, 5 लोग हो चुके घायल
जिले में इस समय बहराइच वनप्रभाग और कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाव क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं। बहराइच वन प्रभाग में खैरीघाट थाना क्षेत्र में बीते 16 दिन के अंतराल में तेंदुए के हमले में जहां दो लोगों की मौत हो चुकी है वहीं करीब छह लोग घायल हो चुके हैं।

बताया जाता है कि यहां पर एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ गन्ने के खेत में बसेरा बनाए हुए है। इसको पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय है। जयमाला और चंपाकली नाम की हाथियों को भी लगाया गया है लेकिन अभी तक विभाग को कोई सफलता नहीं मिल सकी हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में जहां भय हैं वहीं आक्रोश भी है। डीएफओ संजय शर्मा का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग की टीम में लगातार सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed