{"_id":"5f990fece08a2c051c3d6e1f","slug":"eight-years-old-child-died-in-a-fire-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: रोशनी के लिए रखे चिराग से लगी आग में आठ साल के मासूम की जलकर मौत, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: रोशनी के लिए रखे चिराग से लगी आग में आठ साल के मासूम की जलकर मौत, चार झुलसे
Wed, 28 Oct 2020 12:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनी दास पुर निवासी कुंजबिहारी के घर में अचानक आग लगने से चार लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें आठ वर्षीय बालिका की मौके पर मौत हो गयी।
विज्ञापन
कुंजबिहारी के घर में तीन दिन पहले बेटा हुआ था। रात साढ़े नौ बजे घर के लोग खाना खाकर सो चुके थे। अचानक रोशनी के लिए रखे चिराग से आग लग गयी जिसमें पूरा घर जलकर खाक हो गया। हादसे में कुंजबिहारी की पत्नी सुनीता व उनकी सास-बच्चे सहित चार लोग झुलस गए। शोभावती पुत्री कुंजबिहारी आठ वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
अन्य तीन लोगों को इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गया था। घायलों का इलाज चल रहा है।