{"_id":"5cbfb43bbdec2207143eb162","slug":"eight-trains-canceled-due-to-traffic-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक ब्लॉक के चलते आज आठ ट्रेनें रद्द, नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई के रूट बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक ब्लॉक के चलते आज आठ ट्रेनें रद्द, नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई के रूट बदले
Wed, 24 Apr 2019 06:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनें रद्द
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरेटिया रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के कारण बुधवार को ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिससे आठ ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। वहीं, बेगमपुरा सहित सात ट्रेनें मंगलवार को बदले रूट से गुजारी गईं और कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया गया।
विज्ञापन
दरअसल, उतेरटिया से श्रीराजनगर के बीच डबलिंग के काम के चलते बीते 15 अप्रैल से ब्लॉक लिया गया था। इससे दिल्ली, हावड़ा, देहरादून रूट की 56 ट्रेनों को निरस्त किया गया था। डबलिंग का निरीक्षण मंगलवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने किया। वहीं उतरेटिया में नॉन इंटरलॉकिंग के काम के कारण रेलवे ने ब्लॉक को बढ़ाया है, जिससे बुधवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। बुधवार को प्रयाग-बरेली पैसेंजर (14307), लखनऊ-इलाहाबाद इंटरसिटी (14210/09), इंटरसिटी एक्सप्रेस (14204/03), एकात्मता एक्सप्रेस (14261), लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर (54254/53) का संचालन निरस्त रहेगा। वहीं गंगा गोमती एक्सप्रेस (14216) व एकात्मता एक्सप्रेस (14262) 23 को निरस्त रहीं।
विज्ञापन
बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) वाराणसी, जफराबाद, फैजाबाद, बाराबंकी के रास्ते चलेगी। ऐसे ही फरक्का एक्सप्रेस (13413) व श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391), वाराणसी आनंदविहार गरीबरथ (22407), दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) जफराबाद, फैजाबाद, बाराबंकी, सद्भावना एक्सप्रेस (14013) व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14257) सुलतानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी के रास्ते गुजारी गई।
विज्ञापन
ये रोककर चलाई गईं
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14257), महामना एक्सप्रेस (22417), श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392), काशी विश्वनाथ (14258), जनसाधारण एक्सप्रेस (13258), अकालतख्त एक्सप्रेस (12318), श्रमजीवी (12391) व हिमगिरी एक्सप्रेस (12332) रास्ते में रोककर चलाई गईं।
ये गाड़ियां 30 तक कैंसिल
वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी जंक्शन, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-आगरा कैंट लखनऊ एक्सप्रेस, आनंदविहार सियालदाह एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस व दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।
28 व 29 को रद्द : इसके अलावा दिल्ली-मालदा टाउन व सियालदह आनंद विहार एक्सप्रेस 28 अप्रैल तक और कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस 29 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
पहली व दो मई तक कैंसिल : जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन व बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस पहली मई तक और बरौनी जंक्शन-अंबाला एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस दो मई तक कैंसिल रहेगी।