फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight rifles of Home Guard Department missing in up

यूपी : होमगार्ड विभाग की आठ रायफलें गायब, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

Wed, 11 Aug 2021 10:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा सैयद यासिर रजा, लखनऊ
सैयद यासिर रजा, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 10:47 AM IST
सार

  • सत्यापन में हुआ खुलासा, एफआईआर कराने की तैयारी
  • वाराणसी कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव की शिकायत पर हुई थी जांच

विज्ञापन
Eight rifles of Home Guard Department missing in up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

होमगार्ड विभाग से आठ रायफलें गायब होने का मामला सामने आया है। सभी मंडलों में इसका सत्यापन कराया जा रहा है। हालांकि ज्यादातर मंडलों में सत्यापन का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


दो साल पहले वाराणसी कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विभागीय मंत्री से लखनऊ से रायफल व कारतूस गायब होने की शिकायत कर जांच कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद होमगार्ड मुख्यालय स्तर पर गठित जांच समिति ने रायफलों का सत्यापन कराना शुरू किया। तो इसमें आठ रायफल गायब होने की जानकारी मिली। होमगार्ड मुख्यालय पर डिप्टी कमांडेंट जनरल रंजीत सिंह ने बताया कि अब पता लगाया जा रहा है कि ये रायफल किनके पास हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग के पास कुल 14532 रायफलें थीं। इनमें 528 रायफल उत्तराखंड होमगार्ड विभाग को और 05 रायफल प्रादेशिक विकास दल बरेली को दे दी गई। शेष 13,999 रायफल यूपी के जिलों में होमगार्डों को दी गई थी। रायफल और कारतूस गायब होने की शिकायत मिलने के बाद इसका सत्यापन कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अयोध्या के होमगार्ड विभाग के अधिकारियों को सत्यापन रिपोर्ट के साथ बुलाया गया है। सभी मंडलों में सत्यापन होने के बाद जिन जिलों में रायफल गायब है, वहां के पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया जाएगा कि वह अपने थानों पर इन रायफलों का सत्यापन कराएं। इसमें भी रायफलें नहीं मिली तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

गौरतलब है कि पुलिस विभाग में 303 रायफल आउटडेटेड घोषित हो चुकी है। पर, चुनाव में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड विभाग व पीआरडी के जवानों को यह रायफल अब भी दी जाती है।

लखनऊ के आंकड़ों की गड़बड़ी, चल रही है जांच

होमगार्ड विभाग के लखनऊ जिले के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें 116 रायफल मिली थीं। इनमें से दो रायफलें गायब हैं। जबकि होमगार्ड मुख्यालय के रिकॉर्ड में लखनऊ को 419 रायफल देने की बात है। डिप्टी कमांडेंट जनरल रंजीत सिंह का कहना है कि लखनऊ के आंकड़ों में कुछ गड़बड़ी है। लखनऊ के मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड घनश्याम चतुर्वेदी व कमांडेंट होमगार्ड अतुल सिंह और उन्नाव के कमांडेंट होमगार्ड मनोज शुक्ला की समिति इसकी जांच कर रही है। यह जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed