फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda Cylinder Blast: Eight People Died In Cylinder Blast In Gonda, Uttar Pradesh

गोंडा सिलेंडर विस्फोट: देखते ही देखते मलबे में बदल गया पूरा घर, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, तस्वीरें

Wed, 02 Jun 2021 10:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jun 2021 10:32 AM IST
सार

गोंडा जिले में मंगलवार की रात हुए एक भीषण हादसे में खाना बनाते समय एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा मकान ढह गया।
 

विज्ञापन
Gonda Cylinder Blast: Eight People Died In Cylinder Blast In Gonda, Uttar Pradesh
सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले में मंगलवार की रात हुए एक भीषण हादसे में खाना बनाते समय एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा मकान

विज्ञापन

ढह गया और एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया।। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के ठठेरपुरवा में मंगलवार की रात दस बजे के बाद खाना पकाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे पूरा मकान ढह गया। मकान के मलबे में 15 लोग दब गए। मौके पर स्थानीय लोग व पुलिस ने सात लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

Gonda Cylinder Blast: Eight People Died In Cylinder Blast In Gonda, Uttar Pradesh

टिकरी के ठठेरपुरवा निवासी नुरुलहसन पुत्र नसीहत अली के घर पर मंगलवार की रात दस बजे खाना पकाया जा रहा था। खाना पकाते समय सिलेंडर में विस्फोट हो गया। डायल 112 ने इसकी सूचना एसपी कंट्रोल रूम पर दी। रात 11 बजे वजीरगंज थाना पुलिस, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसपी संतोष मिश्र सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू चलाकर जेसीबी से मलबा हटा कर सात लोगों को जिंदा निकाल लिया गया। सभी सात घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया है।

Gonda Cylinder Blast: Eight People Died In Cylinder Blast In Gonda, Uttar Pradesh

हादसे में निसार अहमद, शमशाद अहमद, शहरूलनिशा, रुबीना, शहबाज, नूरी सबा, मेराज व सुहेब की मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद जैद (8) पुत्र निसार अहमद, निजाम (10) पुत्र आरिफ शेख, रेहाना पुत्र आरिफ, इरशाद अहमद पुत्र नुरूलहसन, नूरुलहसन पुत्र नसीरुद्दीन, अनीसा बानो, फकीर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में रात एक बजे के बाद भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Gonda Cylinder Blast: Eight People Died In Cylinder Blast In Gonda, Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने व घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Gonda Cylinder Blast: Eight People Died In Cylinder Blast In Gonda, Uttar Pradesh

उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed