फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight people committed suicide by hanging in the district

Lucknow News: जिले में आठ लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 03 Nov 2024 05:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 Nov 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Eight people committed suicide by hanging in the district
लखनऊ। जिले के अलीगंज, आलमबाग, गौतमपल्ली, काकोरी , गोसाईंगंज, पीजीआई और चौक इलाके में बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को दो महिला सहित सात लोगों ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन



अलीगंज के त्रिवेणीनगर निवासी इंतखारुंद्दीन घर में फोटो स्टूडियो चलाते थे। उनके भाई गौस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात भाई स्टूडियो में लगे पंखे से चादर के सहारे लटकते मिले। उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन




आलमबाग स्थित ओम नगर की रहने वाली सेजल श्रीवास्तव परिवार संग रहती थीं। पति संतोष ने बताया कि पत्नी डिप्रेशन में रहती थीं। बृहस्पतिवार दोपहर ननद कमरे में गईं तो सेजल को दुपट्टे से लटकता देखा। निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौतमपल्ली के मार्टिन पुरवा के रहने वाले शिवा वाल्मीकि जवाहर भवन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पत्नी कोमल बृहस्पतिवार दोपहर बच्चों को लेकर बाजार गई थीं। घर पहुंचीं तो पति का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। शिवा ने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता नहीं चल सका है।



काकोरी के गोहरामऊ गांव निवासी गनेश ने बृहस्पतिवार रात आठ बजे कमरे में लगे पंखे में चादर के सहारे लटककर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि गनेश में पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है।


बाराबंकी के लोनी कटरा जौरासा गांव निवासी राहुल सुलतानपुर हाईवे के किनारे पर भदुआ चौराहे पर होटल चलाते थे। ग्रामीणों ने बताया राहुल एक लड़की से शादी करना चाहते थे, पर परिजन राजी नहीं थे। शुक्रवार को उसकी घर वालों से कहासुनी हो गई तो उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।


हरदोई के बेनीगंज के रहने वाले शेर सिंह पीजीआई स्थित सेक्टर 12 वृंदावन कॉलोनी में पत्नी सरिता, एक बेटी के साथ रहकर बिजली विभाग में संविदा पर काम करते हैं। पिता श्रीराम ने बताया कि सरिता ने पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी। क्योंकि पति आए दिन नशे में रहते थे।


चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी का रहने वाला गुफरान एक मेडिकल स्टोर में नौकरी करते थे। पिता जुबैर ने बताया कि शनिवार सुबह मां उसे जगाने गई तो दरवाजा बंद था। धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो गुफरान का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।



बिजनौर के नूरनगर-भदरसा में रहने वाले मजदूर प्रदीप ने शनिवार दोपहर पारिवारिक विवाद के चलते कमरे में लगे पंखे में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस उसे लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed