फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight more corona positive cases found in raebareli

रायबरेली में फिर मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, इनमें से चार मौलाना साद की ससुराल वाले जमाती

Wed, 22 Apr 2020 05:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Apr 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
eight more corona positive cases found in raebareli
जांच के लिए पहुंची टीम। - फोटो : amar ujala

रायबरेली जिले से भेजे गए सैंपल में आठ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हो गई है। इसमें चार तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर के रहने वाले हैं। जिले के महाराजगंज क्षेत्र के दो और बछरावां व खालीसहाट में एक-एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


अब तक जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। इसमें 37 जमात से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं। पांच नए मरीजों की उम्र 20 साल से भी कम है। सभी मरीजों को बछरावां के रैन स्थित स्कूल में बनाए गए कोविड-19 समकक्ष चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गत मंगलवार को 71 संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट एसजीपीजीआई लखनऊ से आई थी, जिसमें 27 जमाती समेत 33 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। सभी को बछरावां क्षेत्र के रैन स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका आश्रम पद्धति स्कूल में भर्ती कराया गया। 12 और जमातियों के सैंपल दोबारा मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को ही सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बुधवार की सुबह आई जांच रिपोर्ट में 12 में और कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आते ही सभी जमातियों की जांच के बाद उन्हें रैन के कोविड-19 समकक्ष चिकित्सा इकाई में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब  कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। लगातार संख्या बढने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों को हॉट-स्पाट बनाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि आठ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को रैन में बनाए गए अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। सभी मरीजों को पहले से ही क्वारंटीन में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed