फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight months old son died due to carelessness of her mother

मां कपडे़ फैलाने छत पर गई और आठ माह के बेटे संग हो गया ये दर्दनाक हादसा

Mon, 27 Aug 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Aug 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
eight months old son died due to carelessness of her mother
निर्भय (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ के विकासनगर के सबौली में एक दर्दनाक हादसे में आठ महीने के बच्चे निर्भय की मौत हो गई। बच्चे को आंगन में खेलता हुआ छोड़कर उसकी मां दुर्गेश पाल कपड़े फैलाने के लिए छत पर गई थी। लौटकर आने पर उसने लाडले को पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरा देखा तो होश उड़ गए। आनन-फानन बेटे को निकालकर वह अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि निर्भय के पिता आलोक पाल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार को वह काम पर गए थे। घर पर सिर्फ पत्नी दुर्गेश पाल और इकलौता बेटा निर्भय था। शाम करीब छह बजे दुर्गेश कपड़े धो रही थीं जबकि निर्भय आंगन में खेल रहा था। वह छत पर कपड़े फैलाने चली गईं।
विज्ञापन

मां खुद को मान रही जिम्मेदार

कुछ देर बाद नीचे आईं तो निर्भय कहीं नजर नहीं आया। वह उसे पुकारते हुए आंगन की तरफ गईं तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। निर्भय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल पड़ा हुआ था। चीखते हुए उन्होंने बेटे को बाहर निकाला। उसके शरीर में कोई हरकत न देख उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। निर्भय को लेकर वह अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच सूचना पाकर आलोक व विकासनगर पुलिस भी मौके पर आ गई। एकलौते बेटे की मौत से दुर्गेश का रो-रोकर बुरा हाल था। वह निर्भय की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए कोसने लगीं। दुर्गेश का कहना था कि उनकी लापरवाही की वजह से ही बेटे की जान गई है। पति व परिवारीजनों ने उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed