फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight meritorious students won the state's merit list

Lucknow News: प्रदेश की वरीयता सूची में आठ मेधावियों ने लहराया परचम

Tue, 25 Apr 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight meritorious students won the state's merit list
रायबरेली। यूपी बोर्ड की प्रदेश स्तर पर बनी वरीयता सूची में जिले के आठ मेधावियों ने जगह बनाई तो छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। उन स्कूल संचालकों और शिक्षकों ने भी जश्न मनाया, जिनकी बदौलत विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया। हाईस्कूल में दो मेधावियों को जगह मिली। इसमें मीनाक्षी मिश्रा ने नौवीं और अलीशा बानो ने 10वीं पोजीशन बनाई है। इंटरमीडिएट में छह मेधावियों को जगह मिली है। इसमें शिशिर गुप्ता व उत्कर्ष मौर्या ने छठवीं, अमीषा द्विवेदी ने आठवीं, रवींद्र शुक्ला ने नौवीं, यशदीप शुक्ला व श्रद्धा सिंह ने 10वीं पोजीशन बनाई है। इन मेधावियों ने न सिर्फ जिले में, बल्कि प्रदेश स्तर पर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में मीनाक्षी मिश्रा ने 96.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में शिशिर गुप्ता और उत्कर्ष मौर्या ने 96.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान बनाया है। परीक्षाफल घोषित होने के बाद मेधावियों के घर पर खुशी का माहौल है तो घरवालों के साथ पड़ोसियों ने भी जश्न मनाया। एक-दूसरे के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्कूल-कॉलेजों में जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़ों के बीच बच्चे खूब थिरके तो माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन भी किया गया। मिठाई खाने और खिलाने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जिले के आठ मेधावियों ने स्थान अर्जित किया है। वहीं जिले की वरीयता सूची (टॉप-10) में 45 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। बालकों के साथ बालिकाओं ने भी अपनी मेधा की बदौलत सफलता का परचम लहराया है। हाईस्कूल में 25 मेधावियों को टॉप-10 में जगह मिली है, जिसमें 14 बालक और 11 बालिकाएं शामिल हैं। टॉप-3 पर सिर्फ चार बालिकाओं ने कब्जा किया है। बालकों का नंबर टॉप-3 के बाद आया है। इंटरमीडिएट में 20 मेधावियों ने टॉप-10 में जगह बनाई है, जिसमें 10 बालक और 10 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में 76767 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल के 41996 परीक्षार्थियों में 21626 बालक एवं 20370 बालिकाएं, इंटरमीडिएट के 34771 परीक्षार्थियों में 17870 बालक एवं 16901 बालिकाएं शामिल रहीं। परीक्षा में साढ़े चार हजार से अधिक बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी थी। जिले में संचालित 340 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 118 परीक्षा केंद्रों में इम्तेहान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed